Nishant Pitti संग डेटिंग की अफवाहों पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Lalit Kumar

Updated Jan 25, 2024, 14:51 IST

बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत को लेकर खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस EaseMyTrip के फाउंडर निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद कंगना रनौत ने चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई। कंगना रनौत ने EaseMyTrip के संस्थापक निशांत पिट्टी के साथ डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया है। एक्ट्रेस ने क्लियर करते हुए कहा कि वो इस समय किसी के साथ और वो निशांत के साथ रिश्ते में नहीं हैं। ये अटकलें तब वायरल हुईं जब राम मंदिर उद्घाटन के दौरान उनकी तस्वीरें सामने आई थीं।