Kamya Punjabi on Tanya Mittal: टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस काम्या पंजाबी शुरुआत से ही सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन को फॉलो करती आ रही हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि काम्या पंजाबी भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। 'वीकेंड का वार' पर काम्या पंजाबी ने 'बिग बॉस 19' की प्रतियोगी तान्या मित्तल को सबसे 'फेक' बताया। टेली टॉक से बात करते हुए काम्या पंजाबी ने कहा कि शुरुआत में चीजें ठीक लग थी लेकिन बाद यह बहुत बेकार लगने लगा था। काम्या पंजाबी का मानना है कि तान्या मित्तल फालतू का दिखावा करती हैं।