बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। चाहे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' हों या फिर 'कुछ कुछ होता है', उनकी फिल्मों ने हमेशा ही लोगों को खुश किया है। काजोल अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। लेकिन हाल ही में दिये इंटरव्यू में काजोल ने ये साफ किया है कि वह जिंदगी में कभी भी स्क्रीन पर मॉलेस्टेशन सीन नहीं करेंगी। बता दें कि आज तक काजोल ने कभी भी ऐसा सीन किसी भी मूवी में नहीं किया है। इसके साथ ही काजोल ने इंटरव्यू में मॉलेस्टेशन सीन न करने की वजह भी जाहिर की।