Kadhalikka Neramillai Glimpse: प्यार में डूबी नजर आई जयम और नित्या की जोड़ी, देखें फिल्म की पहली झलक

archana vashisht

Updated Jun 3, 2024, 15:40 IST

Kadhalikka Neramillai Glimpse: जयम रवि और नित्या मेनन की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म कधालिक्का नेरामिल्ला का पहला लुक सामने आया है। इस छोटे से वीडियो में जयम रवि और नित्या एक साथ झूमते हुए देखे जा सकते हैं, दोनों की ये जोड़ी प्यार में डूबी दिखाई दे रही है। इसे किरुथिगा उदयनिधि ने डायरेक्ट किया है, फिल्म में एआर रहमान का जादुई म्यूजिक आपको देखने को मिलेगा।