Chal Kudiye Full Song: आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ का गाना 'चल कुड़िए' हुआ रिलीज, यहां डालें नजर

Madhav Sharma

Updated Sep 17, 2024, 13:57 IST

Chal Kudiye Full Song OUT: आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ का गाना 'चल कुड़िए' (Chal Kudiye) आज 17 सितंबर 2024 को रिलीज हो गया है। इस गाने को लेकर फैंस के बीच काफी इंतजार था। आलिया और वेदांग रैना की अपकमिंग मूवी जिगरा, 11 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसका ये गाना काफी वायरल हो रहा है। फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया और दिलजीत ने एक साथ 'एक कुड़ी' गाना गाया था, जो फैंस को काफी पसंद आया था। अब इस गाने को लेकर भी फैंस का रिएक्शन सामने आने लगा है। यहां इस पूरे वीडियो पर एक नजर डालते हैं।