Ankita-Vicky की लड़ाई को Jigna Vora ने बताया फेक, खोलकर रख दी सारी पोल

archana vashisht

Updated Jan 15, 2024, 20:53 IST

बिग बॉस 17 फेम जिगना वोरा ने हाल ही में टेली टॉक के साथ खास बातचीत की और बिग बॉस के घर में चल रहे हंगामे को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वह अभिषेक कुमार और मुन्नावर फारूखी को जीतते हुए देखना चाहती है। अभिषेक के थप्पड़ वाले मोमेंट पर जिगना ने कहा कि उसने सही किया, जिस हद तक उसे परेशान किया गया उसे तो एक थप्पड़ ज्यादा मारना चाहिए थे। वहीं विक्की जैन और अंकिता लोखण्डे की लड़ाई को लेकर जिगना ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये सब सच है, यह महज एक दिखावा लग रहा है।