Exclusive: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को इंस्पिरेशन मानती हैं ट्विंकल अरोड़ा, तारीफ में कही ये बात

Kumar Sarash

Updated Dec 18, 2025, 23:35 IST

Jhanak fame twinkle arora exclusive: टीवी शो झनक फेम ट्विंकल अरोड़ा की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। ट्विंकल अरोड़ा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बीच ट्विंकल अरोड़ा ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि वो बॉलीवुड की किस अदाकारा से इंस्पायर है। एक्ट्रेस ने को-स्टार्स के साथ बॉन्ड और आगे के सपनों तक सब शेयर किया। ज्यादा जानकारी के लिए इस वीडियो पर एक नजर जरूर डालें