Jewel Thief Trailer: 500 करोड़ की चोरी को अंजाम देंगे सैफ अली खान, जयदीप अहलावत से होगी कड़ी टक्कर

Lalit Kumar

Updated Apr 14, 2025, 19:28 IST

Jewel Thief - The Heist Begins Trailer: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की नई फिल्म 'ज्वेल थीफ - द हीस्ट बिगिन्स' का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स ने 14 अप्रैल के दिन रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में सैफ अली खान को 500 करोड़ रुपये के लाल हीरे को चोरी करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में सैफ अली खान के पार्टनर होंगे जयदीप अहलावत होंगे। इस फिल्म में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की कड़ी टक्कर देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन रोबी ग्रेवाल और कूकी गुलाटी ने मिलकर किया है। यहां देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर...