Adnaan Shaikh के वलीमे में मेहमान बन पहुंचे ये सितारे, जन्नत जुबैर और फैजू ने लूटी लाइमलाइट

'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट अदनान शेख शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख के साथ शादी रचाई। अदनान शेख की रिसेप्शन पार्टी में कई नामी सितारों ने भी शिरकत की, जिसमें जन्नत जुबैर से लेकर शिवानी कुमारी, विशाल पांडे और आकांक्षा पुरी जैसे स्टार्स शामिल हैं। अदनान शेख के रिसेप्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि रिसेप्शन में भी अदनान शेख की पत्नी ने अपना चेहरा नहीं दिखाया। वह पूरे वक्त मास्क लगाए नजर आईं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited