Shikhar Pahariya को दोबारा डेट करने पर Janhvi Kapoor ने किया बड़ा खुलासा, कही ये बात

Lalit Kumar

Updated Jan 5, 2024, 15:58 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही अपनी बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विथ करण 8' में शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस से उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर भी सवाल किया गया। बता दें जान्हवी कपूर इस समय एक बार फिर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। शिखर पहाड़िया को दोबारा डेट करने पर जान्हवी कपूर ने कहा कि वो हमेशा से फैमिली का हिस्सा रहे और एक दोस्त की तरह जुड़े रहे। उन्होंने वो सब किया जो उनसे हो पाया। जान्हवी ने यह भी कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री से किसी को डेट करना नहीं चाहती हैं।