बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर दही हांडी इवेंट में नजर आ रही हैं। इस इवेंट में जाह्नवी कपूर बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने हांडी को भी फोड़ा। लेकिन हांडी फोड़ने से पहले जाह्नवी कपूर ने भारत माता की जय का नारा लगाया। इस नारे को लेकर जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं। अब जाह्नवी कपूर ने इस ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है। जाह्नवी कपूर ने कहा मैं न बोलूं तो दिक्कत और बोल दूं तो मीम बना देते हैं।