जागृति उठाएगी कालिकांत के षड्यंत्रों से पर्दा, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

टीवी शो ‘जागृति – एक नई सुबह’ में एक रोमांचक मोड़ आया है। जागृति और सूरज मिलकर कालिकांत के लंबे समय से छिपे षड्यंत्रों और साजिशों को सबके सामने उजागर करने की योजना बनाती है। झटका तब लगता है जब कालिकांत सूरज पर गोली चला देता है और सूरज गिरकर बेहोश हो जाता है। जागृति घायल सूरज के पास रोते हुए बैठ जाती है। लेकिन तभी आता है सबसे बड़ा ट्विस्ट, सूरज अचानक उठता है और बंदूक कालिकांत की गर्दन पर तान देता है, जिससे कालिकांत हैरान रह जाता है। जागृति बताती है कि उसने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया है। तुरंत पुलिस पहुंच जाती है। जागृति खुद कालिकांत को हथकड़ी लगाती है और उसे गिरफ्तार करवा देती है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited