Jagadhatri update: शिवाय और जगद्धात्री का रोमांस, धूमधाम से मनाया गुंजन का जन्मदिन

Khushboo Dogra

Updated Feb 10, 2026, 17:01 IST

Jagadhatri update: सीरियल 'जगद्धात्री' में शिवाय और जगद्धात्री गुंजन के जन्मदिन की तैयारी कर रहे होंगे। इस दौरान जगद्धात्री का ध्यान कहीं और होगा तो शिवाय उसका मूड लाइट करने के लिए कान के पास गुब्बार फोड़ देता है। ऐसे में दोनों के बीच खट्टी-मिट्ठी नोंक-झोंक प्यार में बदल जाती है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या शिवाय और जगद्धात्री को एक दूजे से प्यार का एहसास होगा या नहीं।