Jagadhatri update: शिवाय और जगद्धात्री ने बचाई बच्चों की जान, किडनैपिंग का मास्टरमाइंड अब भी फरार

Jagadhatri update: सोनाक्षी बत्रा और फहमान हैदर स्टारर सीरियल 'जगद्धात्री' में एक नया ट्विस्ट देखने को मिला। 26 जनवरी के मौके पर जगद्धात्री और शिवाय की टीम मिलकर बच्चों को किडनैप कर रहे रैकेट का भांडा फोड़ देगी। बच्चे सुरक्षित अपने परिवार के पास लौटेंगे तो दूसरी तरफ शिवाय अपनी टीम संग मिलकर जगद्धात्री के जुनून को देख सलाम देंगे। सिर्फ यही नहीं सभी मिलकर जगद्धात्री को सैल्यूट देंगे। हालांकि बच्चों की किडनैपिंग के पीछे किसका हाथ है ये मालूम नहीं लग पाया।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited