Jagadhatri: फरमान हैदर और सोनाक्षी बत्रा देंगे सप्राइज़, फैंस को दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

Jagadhatri: सीरियल 'जगद्धात्री' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं जल्द ही शो में नजर आ रहे सोनाक्षी बत्रा और फरमान हैदर अपने फैंस के लिए सप्राइज़ ला रहे हैं। जल्द ही एक अवॉर्ड नाइट में 'जगद्धात्री' सीरियल फेम फरमान और सोनाक्षी एक डांस परफॉरमेंस देंगे जिसमें उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। सिर्फ यही नहीं फरमान और सोनाक्षी ने अपने न्यू इयर प्लान भी शेयर किये।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited