Jane Anjane Hum Mile: राघव तोड़ेगा कीर्ति संग अपनी शादी, रीत की बढ़ेंगी मुश्किलें

टीवी के धमाकेदार शो 'जाने अनजाने हम मिले' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'जाने अनजाने में' आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। रीत और राघव के बीच दूरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन इन सबके बीच शो में एक और महाट्विस्ट आया है। दरअसल, विरेन ने ध्रुव को किडनैप कर लिया है, जिसके बाद रीत की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। वहीं राघव ने ऐलान किया है कि वह कीर्ति से शादी नहीं करेगा। लेकिन ये बात वह कीर्ति से नहीं बल्कि रीत से कह देता है, क्योंकि वह रीत को ही कीर्ति समझ बैठता है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited