Ishq Vishk Pyaar Vyaar Song Out : ऋतिक की कजिन पश्मीना रोशन ने दिखाए डांस मूव्स, Rohit Saraf भी हुए फिदा

Lalit Kumar

Updated May 21, 2024, 14:57 IST

Ishq Vishk Pyaar Vyaar Song Out: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन की नई फिल्म 'इश्क विश्क रीबाउंड' काफी समय से चर्चा में है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के कई पोस्टर जारी किए थे। लोगों की बेताबी को देखते हुए अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'इश्क इश्क प्यार व्यार' रिलीज कर दिया है। इस गाने में पश्मीना रोशन धांसू डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं रोहित सराफ भी काफी डैशिंग और स्टाइलिश लग रहे हैं। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...