Dhoom 4 से सामने आया Ranbir Kapoor का नया लुक, इस एक्ट्रेस संग एक्शन थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर!

Priyanka Jha

Updated Oct 15, 2024, 19:17 IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्टर का नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्टर नए लुक में काफी हैंडसम और स्टाइलिश लग रहे हैं। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर की फोटो शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए हेयर स्टाइलिस्ट ने लिखा, हॉटनेस एलर्ट रणबीर कपूर। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं ये उनकी अपकमिंग फिल्म धूम 4 के नया लुक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पॉपुलर फ्रेंचाइजी धूम के चौथे पार्ट में एक्टर लीड रोल में नजर आएंगे। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक्टर के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स दोनों को कास्ट कर सकते हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में तू झूठी मैं मक्कार में काम किया था। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण में काम कर रहे हैं। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे।