नहीं बनेगी जब वी मेट 2, Imtiaz Ali ने दे दिया जवाब

archana vashisht

Updated May 6, 2024, 17:22 IST

करीना कपूर - शाहिद कपूर की हिट फिल्म जब वी मेट के पार्ट 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि फिल्म बनने वाली है। अब इस पर खुद इम्तियाज़ अली ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि पार्ट 2 बनाने के लिए कोई कहानी होनी चाहिए, अगर आपको वो कहानी देखनी है तो पार्ट 1 ही देख सकते हो। उन्होंने पार्ट 2 को बनाने से मना कर दिया।