Jab We Met का सीक्वल लेकर धूम मचाने के लिए तैयार हैं इम्तियाज अली, सबके सामने उगला सच

ashna malik

Updated Oct 12, 2023, 16:30 IST

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अपनी फिल्मों के जरिये लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जो आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं। उनकी हिट फिल्मों में से एक है शाहिद कपूर की 'जब वी मेट', जिसे लोग 100 बार भी देख लें तो उनका मन न भरे। 'गदर 2' की सीक्वल के बाद खबर आई थी कि इम्तियाज अली 'जब वी मेट' का सीक्वल लेकर लोगों के दिलों में फिर से जगह बनाएंगे। हालांकि इस मामले पर अब खुद इम्तियाज अली ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फिल्मफेयर राउंड टेबल के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि वह 'जब वी मेट' का सीक्वल लेकर आएंगे या फिर नहीं।