10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे आमिर खान के भांजे इमरान, रिलीज हुआ हैप्पी पटेल का ट्रेलर

Kumar Sarash

Updated Dec 19, 2025, 18:18 IST

Happy Patel Khatarnak Jasoos Trailer: आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली स्पाई कॉमेडी, हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस मूवी से आमिर खान के भांजे इमरान खान वापसी कर रहे हैं। मूवी में वीर दास भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मूवी को वीर दास ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर में वीर दास एक 'परफेक्ट, इम्परफेक्ट जासूस' के रूप में एक खास अवतार में नजर आते हैं। ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि आमिर खान भी इसमें कैमियो कर सकते हैं। बता दें कि फिल्म 16 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।