Imran Khan ने थामा गर्लफ्रेंड Lekha Washington का हाथ, रोमांटिक डेट पर गए थे कपल

ashna malik

Updated Nov 9, 2024, 16:05 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान खान इन दिनों भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वह लगातार चर्चा में बने रहते हैं। इमरान खान का तलाक हो चुका है, लेकिन उनकी जिंदगी में प्यार ने फिर से दस्तक दे दी है। इमरान खान लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं, जिनके साथ कई बार वह फोटोज भी शेयर कर चुके हैं। हाल ही में दोनों को रोमांटिक डेट पर जाते देखा गया। खास बात तो यह है कि इमरान खान इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन का हाथ थामे नजर आए। बता दें कि इमरान खान को लेकर फैंस चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द फिल्मों में वापसी कर लें।