अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म 'इक्कीस' का नया गाना सितारे रिलीज हो चुका है। वीडियो में अगसतू नंदा और एक्ट्रेस सिमर भाटिया का रोमांस देखने मिला। गाने में दिखाया गया कि कैसे परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल अपनी गर्लफ्रेंड से बेइंतेहां मोहब्बत करते हैं। दोनों ही एनडीए बॉल पार्टी में डांस करते हैं। दरअसल इस गाने में लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल और उनकी गर्लफ्रेंड का रोमांस दिखाया गया है। अगस्त्य नंदा को रोमांटिक अंदाज में देख फीमेल फैंस उनकी दीवानी हो गई है। बता दें ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।