मूवी डेट पर जाते हुए दिखे Hrithik Roshan और सबा, ब्रेकअप की अफवाहें निकली झूठी

Poonam Shukla

Updated Jul 29, 2024, 16:59 IST

ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों काफी चर्चा में है। अब कपल की ब्रेकअप की अफवाहें पर विराम लग गया है। हाल ही में ऋतिक और सबा को पैप्स ने मूवी डेट पर देखा। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग बोल रहे हैं कि "सबा और ऋतिक साथ हैं। कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है।" वीडियो में सबा ऋतिक का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं, दोनों ने कैजुअल कपड़े पहने हैं और चेहरे पर मास्क लगाए हुए हैं।