Salman Khan को तमाचा जड़ने पर बोली ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, रूही और यश की मां को लेकर बोले करण जौहर

ashna malik

Updated Jul 10, 2024, 16:54 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी हर फिल्म से लोगों का दिल जीता है। उनकी मूवी 'हम आपके हैं कौन' आज तक दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। लेकिन इस फिल्म में एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने मजाक-मजाक में सलमान खान को तमाचा मारा था, जिसे बाद में स्क्रिप्ट का हिस्सा बना दिया गया था। इस बात का खुलासा खुद हिमानी शिवपुरी ने किया है। वहीं दूसरी ओर करण जौहर ने कहा है कि रूही और यश अब उनकी मां के बारे में पूछने लगे हैं। इस बात से करण जौहर को टेंशन भी होने लगी है।