बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां उन्होंने धरम पाजी की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया। हेमा मालिनी ने बताया कि धरम पाजी अब पहले से बेहतर हैं। हेमा मालिनी ने कैमरे के सामने ही भगवान को शुक्रिया कहा और बताया कि उनके पति की तबियत में अब लगातार सुधार आ रहा है। धरम पाजी को बीते वीकेंड सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में ले जाया गया था, जिसके बाद से ही उनके फैंस चिंतित थे।