Hello Bachhon: अलख सर के बारे में देश का हर गरीब बच्चा जानता है। उन्होंने कैसे गरीब बच्चों के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया और उनकी मेहनत से कितने ही बच्चे बड़े पदों पर जा बैठे। अलख सर की कहानी सुनने में सामान्य लगती है लेकिन ये बिल्कुल असामान्य है। इसी कहानी को पर्दे पर पेश करेंगे विनीत कुमार सिंह, जो इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है। विनीत कुमार सिंह की हैल्लो बच्चों नेटफ्लिक्स इंडिया पर जल्द ही रिलीज होगी।