Heeramandi की शर्मिन सहगल को लोगों ने किया ट्रोल, अब ताजदार ने भी कही ये बड़ी बात

ashna malik

Updated May 16, 2024, 15:57 IST

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हीरामंडी में अदिति राव हैदरी से लेकर ताहा शाह बदुशा तक को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि 'हीरामंडी' की हिस्सा रहीं शर्मिन सहगल को लोगों का प्यार नहीं मिल रहा है। दरअसल, उन्होंने सीरीज में आलमजेब का रोल अदा किया है, जिसमें उनकी एक्टिंग दर्शकों को रत्ती भर पसंद नहीं आई। लोगों का कहना है कि आलमजेब का किरदार किसी और को मिलता तो अच्छा लगता, क्योंकि शर्मिन किसी तरह का एक्सप्रेशन नहीं दे पा रही हैं। इस मामले पर अब ताहा शाह बदुशा ने रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि शर्मिन ने सीरीज के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया है।