Harman Baweja के घर आईं नन्ही परी, दूसरी बार एक्टर बने पिता

Priyanka Jha

Updated Apr 30, 2024, 23:44 IST

हरमन बावेजा दूसरी बार पिता बने हैं। एक्टर की पत्नी साशा रामचंदानी ने बेटी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल के बच्चे का जन्म मार्च में हुआ है। कपल ने अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। कपल ने साल 2021 में शादी की थी। साल 2022 में कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया। हरमन ने साल 2021 में साशा से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। साशा से पहले हरमन का नाम प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु के साथ जुड़ा था। वहीं, एक्टर का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। एक्टर लव स्टोरी 2025 और वॉट्स योर राशि जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।