Haq Movie Review: इमरान-यामी की करियर बेस्ट परफॉर्मेंसेज, वर्तिका का डेब्यू भी रहा शानदार

Rahul Sharma

Updated Nov 6, 2025, 11:40 IST

Haq Movie Review: जंगली पिक्चर्स के अंतर्गत बनी फिल्म हक इस वीकेंड दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने हक को साल 1985 में आए सुप्रीम कोर्ट के लैंड मार्किंग जजमेंट से प्रेरित होकर बनाया है। फिल्म हक को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है और हर कोई इसे देखने के लिए बेचैन है। फिल्म हक के मेकर्स ने हाल ही में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसमें टाइम्स नाउ नवभारत की टीम भी मौजूद थी। इस मूवी रिव्यू वीडियो में आपको फिल्म हक की खास बातों के बारे में जानने के लिए मिलेगा और ये भी समझ आएगा कि फिल्म हक सिर्फ मुस्लिम महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लिए कितनी जरूरी है।