Ground Zero Teaser: कश्मीर की पहरेदारी नहीं... आतंकवादियों पर प्रहार करने आए इमरान हाशमी

Rahul Sharma

Updated Mar 28, 2025, 11:20 IST

Ground Zero Teaser: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ( Emraan Hashmi) अपनी नई फिल्म ग्राउंड जीरो (Ground Zero) के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है, जिसमें वो एक रियल लाइफ किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। इमरान हाशमी ने अपनी अपकमिंग मूवी ग्राउंड जीरो का टीजर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वो कश्मीर की पहरेदारी नहीं बल्कि आतंकवादियों पर प्रहार करते दिखाई देंगे। इमरान हाशमी की नई फिल्म ग्राउंड जीरो में साईं ताम्हनकर और जोया हुसैन जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।