बेहोश हुए एक्टर गोविंदा, अस्पताल में हुए भर्ती

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर सामने आ रही ताजा खबर के अनुसार, वो बीती रात अचानक से बेहोश हो गए, जिसके बाद परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। गोविंदा की बेहोशी का कारण अब तक सामने नहीं आया है लेकिन ये पक्का है कि बीती रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 नवम्बर की रात को ही गोविंदा धर्मेंद्र को देखने के लिए कार से अस्पताल पहुंचे थे, जिसकी तस्वीर लोगों के बीच अब तक वायरल हो रही हैं। कुछ वक्त पहले गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई थी, जिसके बाद वो कुछ दिन अस्पताल में ही भर्ती थे।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited