छोटे पर्दे की पसंदीदा बहु, जिसने हर घर की सासू मां का दिल जीता था। वो कोई और नहीं सबकी प्यारी गोपी बहु जिया मानेक हैं। जहां सभी फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब एक्ट्रेस ने उस इंतजार पर विराम लगा दिया है। जिया मानेक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। जी हां जिया ने खुद बॉफ्रेंड वरुण संग शादी की फोटो शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने बेहद ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। जिया ने अपने इस खास दिन को सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट किया। जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हुए और साथ ही जोड़े को भर-भर के बधाईयां दी।