Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हॉस्टल रूम में सवि-ईशान हुए लॉक, क्या शुरू होगी दोनों की दोस्ती

प्रियंका झा

Updated Oct 14, 2023, 20:18 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्रेक आने वाला है। शो में सवि और ईशान के बीच में दोस्ती हो गई है। दोनों की प्यार भरी नोंकझोक फैंस को पंसद आ रही हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि और ईशान एक साथ हॉस्टल के कमरे में बंद हो जाएंगे। अब दोनों इस मुसीबत से कैसे निकलेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है।