Ganapath: भगवान गणेश की भक्ति में लीन हुए टाइगर श्रॉफ, शानदार डांस कर दिखाया जोश

Times Now Digital

Updated Oct 12, 2023, 14:48 IST

Ganapath New Song: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'गणपत' के लिए क्रेज फैंस के बीच देखा जा सकता है। ऐसे में अब फिल्म का पहला गाना जय गणेशा सोशल मीडिया पर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को विशाल मिश्रा और अक्षय त्रिपाठी ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में देखा जा सकता है की टाइगर श्रॉफ बेहद शानदार डांस कर रहे हैं। एक्टर के हर मूव और सिक्स पैक एब्स से मानो फीमेल फैंस की सांसें थम गई है। गाने को सभी खूब प्यार दे रहे हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर को बड़े परदे पर दस्तक देगी। साथ ही इस फिल्म में टाइगर के साथ-साथ कृति सनोन, अमिताभ बच्चन और एली एवराम नजर आने वाले हैं।