बॉलीवुड के ये फेमस सितारे हैं बेस्ट फ्रेंड्स,‘जय-वीरू’ का मिला है टैग

Poonam Shukla

Updated Aug 4, 2024, 17:17 IST

आज फ्रेंडशिप डे है। ये दिन दोस्ती के रिश्ते को सलाम करने का है। इस दिन लोग अपने दोस्तों को याद करते हैं। कुछ वक्त निकालकर दोस्ती के नाम करते हैं। सच्चा दोस्त आपके जीवन में खुशी की तरह होता है। वही इस मौके पर बॉलीवुड के असल जिंदगी के सबसे अच्छे दोस्तों पर एक नजर डालिए। आइए जानते हैं वो कौन से सितारे हैं जो असल जिंदगी में भी दोस्त है। शाहरुख खान और जूही चावला से लेकर करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा तक। आइए जानते हैं यहां बॉलीवुड के कुछ मशहूर BFFs के बारे में।