Filmfare Awards 2024: Ranbir Kapoor को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर करीना ने दिया रिएक्शन, भाई पर लुटाया प्यार

प्रियंका झा

Updated Jan 30, 2024, 21:26 IST

Filmfare Awards 2024: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में करीना कपूर खान शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि आपके भाई रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। क्या कहना चाहेंगी? एक्ट्रेस ने कहा कि उसे हर अवॉर्ड मिलना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा, रणबीर सभी अवॉर्ड डिजर्व करता है। वो बेहतरीन एक्टर हैं। एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर में डांस परफॉर्मेंस दी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि डांस मेरे लिए खुशी है। मैंने खूब एन्जॉय किया। मैंने डांस स्टेप्स पर उतना ध्यान नहीं दिया। एक्ट्रेस के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। करीना के अलावा सारा अली खान ने भी डांस परफॉर्मेंस दिया था। एक्ट्रेस की डांस परफॉर्मेंस को लोगों मे खूब पसंद किया था।