Farman Haider ने बताई अपनी प्यार की परिभाषा, वैलेंटाइन्स वीक पर निकाला दिल का गुबार

ashna malik

Updated Feb 11, 2026, 16:23 IST

टीवी के पॉपुलर एक्टर फरमान हैदर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। फरहमान हैदर ने हाल ही में वैलेंटाइन्स वीक के खास मौके पर टेली टॉक संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी प्यार की परिभाषा तो दी ही, साथ ही उन्होंने बताया कि उनके लिए प्यार क्या है। फरमान हैदर ने बताया कि उनके लिए प्यार वो है, जो उन्हें सुकून और खुशी दे। एक्टर ने बताया कि उनकी नजर में एक तरफा प्यार और अधूरा प्यार बेहद खूबसूरत होता है। लेकिन उनकी नजर में कोई भी प्यार परफेक्ट नहीं होता है, क्योंकि हर चीज में कमियां होती हैं।इ