सोशल मीडिया की जानी मानी हस्ती नगमा मिराजकर, जिन्होंने काफी लोगो को इंफ्लूएंस किया है। जहां एक तरफ उनके फैंस को नगमा के बिग बॉस में आने का काफी वेट था, वहीं वो वेट अब थम चुका है। जी हां आवेज के बाद अब नगमा भी 'बिग बॉस 19' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने टेली टॉक को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने पर्सनल रिलेशनशिप के बारे में बताया। इसी के साथ नगमा ने यह भी कहा है कि वो घर में कभी भी गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगी। उन्होंने इस बार की थीम को लेकर भी काफी कुछ कहा है। लेकिन मजा तो तब आएगा जब आवेज और नगमा घर में लगाएगें रोमांस का तड़का।