'डॉन 3' का विलेन कहलाने पर Emraan Hashmi ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

Lalit Kumar

Updated Jan 25, 2024, 15:13 IST

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के विलेन का रोल निभाया था। इस रोल के लिए इमरान हाशमी को खूब सराहना मिली थी। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि इमरान हाशमी को रणवीर सिंह की 'डॉन 3' में भी विलेन का रोल ऑफर हुआ है। हाल ही में पैप्स ने भी उन्हें 'डॉन 3' विलेन कहकर बुलाया। इस पर अभिनेता ने रिएक्ट किया है। वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे भी पेरिस में हैं।