Ekta Kapoor और Shobha Kapoor पर गिरी कानूनी गाज, 'गंदी बात' के चक्कर में दर्ज हुई शिकायत
डेली सोप क्वीन और बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में एकता कपूर बुरी तरह कानूनी पचड़ों में फंस गई हैं। दरअसल, एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके ऊपर ये केस वेब सीरीज 'गंदी बात' के चक्कर में दर्ज हुआ है। सीरीज के छठे सीजन में कई विवादित सीन मौजूद थे, जिसमें एक नाबालिग लड़की को भी दिखाया गया है। एकता कपूर की इस सीरीज ने लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा दिया। बता दें कि एकता कपूर पहले भी अपनी सीरीज के चक्कर में फंस चुकी हैं।
अगली खबर

03:11

03:17

03:17

02:57
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









