Ego Baat Batai Song: रानी संग खेसारी लाल यादव का दिखा रोमांटिक अंदाज, वीडियो हुआ वायरल

Lalit Kumar

Updated Jun 16, 2024, 17:18 IST

Ego Baat Batai Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में बन रही फिल्में और गाने लोगों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव आए दिन कोई ना कोई नया लाकर अपने फैन्स को सरप्राइज देते रहते हैं। ऐसे में अब खेसारी लाल यादव का 'एगो बात बताई' (Ego Baat Batai) गाना बड़ी तेजी से यूट्यूब पर लोकप्रिय होता दिखाई दे रहा है। इस गाने में खेसारी ले साथ रानी एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी खूब जच रही है। गाने का म्यूजिक विशाल सिंह ने दिया है। इसके बोल्ड आजाद सिंह ने लिखे हैं जबकि इसे खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज संग मिलकर गाया है। देखिए गाने का शानदार वीडियो...