Durga Puja 2024: काजोल-रानी मुखर्जी और रूपाली गांगुली ने मनाया सिंदूर खेला, दुर्गा मां के दरबार में लिया माता का आशीर्वाद

Poonam Shukla

Updated Oct 12, 2024, 17:42 IST

हर साल नवरात्रि के आखिरी दिन बड़े ही धूम-धाम से सिंदूर खेला किया जाता है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रानी मुखर्जी, काजोल, तनीषा, रूपाली गांगुली सिंदूर खेला मना रहे हैं। इस वीडियो में सभी के चेहरे पर लाल सिंदूर लगा नजर आ रहा है। साथ ही इस दौरान सभी बहुत प्यारे लग रहे हैं। अनुपमा फेम रूपाली गांगुली भी बंगाली साड़ी पहनकर सिंदूर खेला खूब एन्जॉय कर रही हैं।