Divya Khossla को करण जौहर ने कहा 'पागल'? भड़कीं एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

Poonam Shukla

Updated Oct 16, 2024, 19:53 IST

दिव्या खोसला इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दिव्या खोसला ने आरोप लगाए थे कि आलिया 'जिगरा' के फर्जी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बता रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने जिगरा फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप भी लगाया था। जिसके बाद करण ने बिना नाम लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और उसमें 'बेवकूफ' कहा, जिसके बाद दिव्या खोसला को लगा कि करण ये शब्द उनके लिए उपयोग किया है और ये विवाद और ज्यादा बड़ा हो गया।