Salman Khan ने खींचे करण जौहर की फिल्म 'द बुल' से अपने हाथ, जानें अटकलों का सच

प्रियंका झा

Updated Mar 31, 2024, 17:18 IST

फिल्म मेकर करण जौहर ने कुछ समय पहले ही अनाउंस किया था कि वो सलमान खान के साथ द बुल में काम करेंगे। 25 साल बाद दोनों फिर से काम कर रहे हैं। इस फिल्म को विष्णुवर्धन डायरेक्टर करेंगे। विष्णु वरधन ने सिड- कियारा की शेरशांह डायरेक्ट की थी। द बुल अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान की द बुल को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सलमान फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं है इसलिए अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि सलमान बेवजह ही हर चीज में खुद को इनवॉल्व कर रहे हैं जिस वजह से ये फिल्म बंद हो गई है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, करण और सलमान इस प्रोजेक्ट पर साथ में काम करेंगे। फिल्म बंद होने की सभी खबरें अफवाह है। दोनों ने कुछ कुछ होता है में साथ में काम किया था। करण इससे पहले अपने चैट शो कॉफी विद करण पर सलमान संग काम करने की इच्छा जता चुके हैं।