अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म धुरंधर के लिए कमर कस रहे हैं, जिसका इंतजार पूरी दुनिया कर रही है। हाल ही में धुरंधर का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद ट्रेड के गलियारों में खुशियां क्योंकि सभी मान रहे हैं कि ये मूवी एक बार फिर से दर्शकों के बीच में रणवीर सिंह की वापसी करा देगी। फिल्म धुरंधर को लेकर ऐसी भविष्यवाणियां की जा रही हैं कि ये रणवीर सिंह की कोविड के बाद रिलीज होने वाली बिगेस्ट ओपनर साबित होगी।