खुशखबरी... अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे धर्मेंद्र

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का इलाज बीते 3 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जिसके बाद आज सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। खबरों की मानें तो एक्टर धर्मेंद्र को सुबह-सुबह 7:30 बजे परिवारजन घर की ओर लेकर रवाना हुए थे। धर्मेंद्र को घर ले जाने की तैयारियां बीती रात से ही शुरू हो गई थीं और पुलिस ने देओल परिवार के बंदले के बाहर वेरिकेडिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद आज सुबह-सुबह घरवाले उन्हें लेकर बंगले पर पहुंचे।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited