धर्मेंद्र को मिली अस्पताल से छुट्टी, देओल परिवार ने लगाई लोगों से गुहार
आज सुबह सभी को उठते ही खुशखबरी मिली की अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र को घर जाने की अनुमति डॉक्टर्स ने दी। ये सुन सभी ने राहत की सांस ली क्योंकि धर्मेंद्र बीते दो दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। ऐसे में ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स की मदद से अब धर्मेंद्र का बाकी बचा हुआ इलाज घर में होगा। इस बीच धर्मेंद्र के परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर दिया। देओल परिवार ने बताया की धर्मेंद्र की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। साथ ही कोई भी अटकलबाज़ी न करें और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की प्राइवसी का सम्मान करें। साथ ही अब भी धर्मेंद्र का ट्रीट्मेंट जारी है।
अगली खबर

06:38

04:23

02:22

02:36
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited









