Bigg Boss : देवोलीना भट्टाचार्य ने अंकिता लोखंडे को किया सपोर्ट, विक्की को लगाई लताड़

प्रियंका झा

Updated Oct 30, 2023, 19:02 IST

Bigg Boss 17: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच हर छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई हो रही है। कई बार गुस्से में विक्की अंकिता पर भड़क जाते हैं। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने विक्की और अंकिता के झगड़े पर अपनी राय दी है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर विक्की की क्लास लगाई है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, पति- पत्नी के बीच मनमुटाव होना आम बात है। लेकिन अपनी पत्नी को हर समय बेइज्जत करना कभी भी एंटरटेनिंग नहीं हो सकता है। यूजर्स एक्ट्रेस के ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।