Devara Teaser: Saif Ali Khan के जन्मदिन पर रिलीज हुआ दमदार टीजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Madhav Sharma

Updated Aug 16, 2024, 17:59 IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपने 54वें जन्मदिन पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उन्हें दुनियाभर के फैंस से बधाई मिल रही हैं। इस बीच अब सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर स्टारर अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'देवरा पार्ट 1' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में सैफ अली खान का दमदार लुक वायरल हो रहा है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।